Date: 15/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा नेत्री बबीता झा जरूरतमंदों के बीच बांटी कम्बल
1/11/2026 1:53:50 PM IST
7467
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा :
जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा नेत्री बबीता झा ने रविवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के हासीपहाड़ी गांव अंतर्गत राय टोला में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। इस सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान बबीता झा ने स्वयं जरूरतमंद महिलाओं, बुजुर्गों और असहाय लोगों को कंबल प्रदान किया।उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि वे आगे आकर उनकी मदद करें। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय, नगर अध्यक्ष लोकेश महतो, रवि महतो, गीता राय, कविता राय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने कंबल वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया और ग्रामीणों से संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याओं से भी नेताओं को अवगत कराया। कंबल वितरण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बबीता झा ने कहा भाजपा केवल राजनीति की पार्टी नहीं है, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का कार्य करती है। ठंड के इस मौसम में किसी जरूरतमंद को कंबल देना मानवता की सच्ची सेवा है। आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य लगातार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है, जिसे जमीनी स्तर पर उतारने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने बबीता झा और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
#
चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा
#
वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
बीसीसीएल कर्मी की हुई मौत, नियोजन को लेकर संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन से की वार्ता
#
प्रजापति भवन निर्माण कार्य समझ स्थानीय लोगो ने रोका काम ,पहुंची पुलिस मामला निकला ये ...
#
सेंट जॉन स्कूल बूथ पर पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट का आरोप,प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर बैठ कही ...