Date: 15/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रीय युवा दिवस पर बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन
1/12/2026 5:53:04 PM IST
7471
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara
:कतरास स्थित स्वामी विवेकानंद चौक में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो ने स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस मौके पर विधायक शत्रुधन महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके प्रेरणादायक विचारों, आत्मविश्वास और राष्ट्रनिर्माण की भावना से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम बीबीएमकेयू विधायक प्रतिनिधि एवं छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर चितरंजन कुमार सिंह ने क्षेत्र की वर्तमान शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक सार्वजनिक लाइब्रेरी एवं ई-लाइब्रेरी की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में पुस्तकालय, कंप्यूटर, इंटरनेट और ई-लर्निंग सुविधाएँ युवाओं के शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।कार्यक्रम में कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा जी, विधायक प्रतिनिधि बबलू बनर्जी, भाजपा नेता आनंद यादव , धर्मेंद्र गुप्ता, भाजपा नेत्री डॉ. मधुबाला देवी , उषा पटवा, विवेक कुमार साहू ,शुभम हजारी ,प्रकाश पटवा रोहित राज , अजय महतो, सहित अनेक प्रबुद्धजन एवं युवा उपस्थित रहे।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...
#
चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया विधायक राज सिन्हा,कहा ...
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा
#
वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर लगा नियम उल्लंघन का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
बीसीसीएल कर्मी की हुई मौत, नियोजन को लेकर संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन से की वार्ता
#
प्रजापति भवन निर्माण कार्य समझ स्थानीय लोगो ने रोका काम ,पहुंची पुलिस मामला निकला ये ...
#
सेंट जॉन स्कूल बूथ पर पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट का आरोप,प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर बैठ कही ...