Date: 09/02/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना बना किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण
2/8/2026 1:30:55 PM IST
29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:- मुंगेर बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना, जो किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण मानी जा रही है, अब धीरे-धीरे ज़मीन पर आकार ले रही है। 1800 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर के सुल्तानगंज से गंगा का पानी लिफ्ट कर बांका जिले के हनुमान डैम और मुंगेर के हवेली खड़गपुर झील तक पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से भागलपुर, मुंगेर और बांका के सैकड़ों किसानों को खेती के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में किसान सबसे ज़्यादा परेशान हैं। कभी समय पर बारिश नहीं होती तो कभी लंबे सूखे का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पाने से फसलें या तो खराब हो जाती हैं या अपेक्षित उत्पादन नहीं दे पातीं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए बिहार सरकार ने इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना पर खजाने का मुंह खोला है। 1800 करोड़ रुपये की लागत से लिफ्ट इरिगेशन प्रणाली के ज़रिए सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी से बाढ़ के समय उपलब्ध अतिरिक्त पानी को 73 किलोमीटर दूर बांका जिले के हनुमान डैम और मुंगेर के हवेली खड़गपुर झील तक पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना पर काम तेज़ी से चल रहा है। ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है।परियोजना में कार्य कर रही हैदराबाद की एजेंसी जीबीपीआई इंजीनियरिंग के मैनेजर ने बताया कि यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिस तरह नालंदा और गया में गंगा का पानी पहुंचाया गया है, उसी तर्ज पर यहां भी गंगा का पानी पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना को 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं किसानों का कहना है कि अभी वे पूरी तरह बारिश आधारित खेती पर निर्भर हैं। इस योजना के पूरा हो जाने के बाद उन्हें सिंचाई की स्थायी सुविधा मिलेगी, जिससे वे साल में दो से अधिक फसलें उगा सकेंगे और उनकी आय में भी इज़ाफा होगा। कुल मिलाकर, बिहार सरकार की यह महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना किसानों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। अगर तय समय पर यह परियोजना पूरी होती है, तो भागलपुर, मुंगेर और बांका के किसानों की खेती और किस्मत दोनों बदल सकती हैं।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मतदान केंद्रों पर रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था,आमजन भी कर सकते हैं प्रेक्षकों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकयत एफएसटी, एसएसटी, चेक पोस्ट, कंट्रोल रूम एक्टिव
#
नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए छः लाख और वार्ड पार्षद के लिए एक लाख पचास हजार रुपए खर्च कर सकते है प्रत्याशी -जिला निर्वाचन पदाधिकारी
#
महापौर पद के लिए बनारसी लाल दास के लिए किया नामांकन
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
देश परगना महाल से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और राष्ट्रपति को सौपा ज्ञापन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दवा व्यवसाई को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या,एसपी पहुंचे घटनास्थल,कहा ...
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
सिंह मेंशन पर बाइक सवार अपराधियों ने फेंका बम ,जांच में जुटी पुलिस
#
कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल किया बरामद , घर पहुंचे कैरव गाँधी
#
SBI के सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता, बैंक प्रबंधन और परिजन परेशान,जाँच में जुटी पुलिस