Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मतदान केंद्रों पर रहेगी सुरक्षा की व्यवस्था,आमजन भी कर सकते हैं प्रेक्षकों से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकयत एफएसटी, एसएसटी, चेक पोस्ट, कंट्रोल रूम एक्टिव
2/8/2026 6:02:38 PM IST
105
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित तरीके से संपन्न कराने तथा मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 23 फरवरी को चुनाव के दिन धनबाद नगर निगम के 468 भवनों में 974 तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 32 भवनों में 42 मतदान केंद्रों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी तथा पीडब्ल्यूडी वॉटर के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। चुनाव में सभी सुविधाओं के साथ हर बूथ मॉडल बूथ होगा। उपरोक्त बातें उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया से कही।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, सीसीटीवी कैमरे, चेक पोस्ट के साथ अनुमंडल दंडाधिकारी के कार्यालय में कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल तथा एक्सपेंडिचर सेल कार्यरत है। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर आमजन कंप्लेंट मॉनिटरिंग सेल के साथ-साथ प्रेक्षकों से शिकायत कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 158 सामान्य, 648 संवेदनशील एवं 168 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है। जबकि चिरकुंडा नगर परिषद में 40 सामान्य एवं दो संवेदनशील मतदान केंद्र है। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में एक्स्ट्रा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। मतदान के दिन 23 फरवरी 2026 को, बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स से मतदान सामग्री डिस्पैच की जाएगी। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद धनबाद पॉलिटेक्निक में मतदान सामग्री रिसीव की जाएगी। 27 फरवरी को पॉलिटेक्निक में ही मतों की गिनती की जाएगी। मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 6000 से अधिक मानवबल तथा 180 बस सहित 500 से अधिक वाहनों की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग भी एक्टिव कर लिया गया है। पिछले चुनाव में जहां मतदान प्रतिशत कम रहा वैसे क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को त्रुटि रहित संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी 13 कोषांग अपने-अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि हर मतदान केंद्र पर पुलिस पदाधिकारी रहेंगे। अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान क्विक रिस्पांस टीम भ्रमणशील रहेगी। इसके अलावा एक रशिंग पार्टी रहेगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24 घंटे कार्यरत है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हर सामग्री पर नजर रहेगी।उन्होंने मीडिया से फेक न्यूज़, भ्रामक न्यूज़, पक्षपातपूर्ण न्यूज, आपसी सौहार्द और विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाली न्यूज सामग्री से परहेज करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1016 लाइसेंसी शस्त्र है। इसमें से 189 ने अपने शस्त्र जमा कर दिए हैं। जबकि लाइसेंस धारी शस्त्र धारकों को 15 फरवरी तक अपने शस्त्र नजदीकी थाना में जमा कराना अनिवार्य है। उसके एक्सेंप्शन के लिए प्रशासन को आवेदन देना है। वैसे शस्त्रधारी जो अपने शस्त्र जमा भी नहीं कराते और आवेदन भी नहीं देते, उनका लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव के दौरान नगद रशि लेकर चलने पर उन्होंने कहा कि 1.99 लाख से अत्यधिक नगद राशि मिलने पर संबंधित व्यक्ति को उसके स्रोत व किस कार्य में उपयोग होगा, की वास्तविक जानकारी देनी होगी। वहीं 10 लाख से अधिक नगद राशि मिलने पर आयकर विभाग को सूचित किया जाएगा। चुनाव के नगद राशि के लेन-देन पर निगरानी रखने के लिए जिले के सभी बैंक को ऐसे अकाउंट पर विशेष नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है। पत्रकार वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बावरी के अलावा सभी निर्वाची पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...