Date: 09/02/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नाबालिग छात्र का दादा ने गला दबा कर की हत्या,जाँच में जुटी पुलिस 
 

2/8/2026 1:30:55 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  :-   मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के कुरवा गांव  मे नाबालिग छात्र की गला दबा के हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप रिश्ते में लगने वाले दादा पर लगी है।  घटना के बाद से  परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बारे में बताया जाता है कि  नाबालिग छात्र लागों बिंद का  अमित कुमार बताया जाता है जो कक्षा आठ के छात्र था। दादा चंद्र देव बिंद पर छात्र का गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या के बाद और शव को छत पर  कंबल से ओढ़ा कर छोड़ दिया गया था। चंद्र देव बिंद से कुछ दिन पूर्व ही जब घर में एक शादी समारोह था तो किसी बात को ले काफी झंझट और मार पीट हुआ था।  उसके बाद चंद्र देव ने धमकी दिया था कि उसके घर का वंश आगे नहीं बढ़ने देगा और आज उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी । हत्या का पता उस समय चला कि जब उसे देर रात वह घर नहीं आया उसे सभी घर वाले ढूंढने लगे तो इतने में छोटी बहन घर में खोजते हुई जब छत पर गई तो देखा इस इस ठंड में भी कोई कंबल ओढ़ के सोया हुआ है।  जब कंबल उठाया तो पाया कि वह मृतक अमित ही है । जिसकी प्रथमदृष्टा में गला दबा कर  हत्या कर दी गई थी और उसके वहीं कंबल ओढ़ा दिया था । जानकारी के अनुसार अपने पांच बहनों में वह अकेला भाइ था।  और पिता मजदूरी का काम करते थे। वहीं हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । तो पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया । वहीं उसके बाद से आरोपी घर छोड़ के फरार है ।  
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट