Date: 06/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अपरधा की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने एग्रिकों से किया गिरफ्तार 

2/5/2026 3:37:55 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिकों के खाली क्वाटर से हत्या की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार में आये अपराधी बागबेड़ा रेलवे हाई स्कूल रामनगर के पास का रहने वाला अंकित कुमार शर्मा और मानगो टीचर्स कॉलोनी का रहने वाला विशाल कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी है. इन दोनों का अपराधिक इतिहास रहा है. इनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, छह जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी डीएसपी भोला प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात एसएसपी द्वारा सूचना मिली की एग्रिको के खाली पड़े क्वाटर में कुछ अपराधी छिपे है, जो बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में ह।  सूचना का सत्यापन के लिए सिटी एसपी की निगरानी में डीएसपी मुख्यालय 1 के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए एग्रिको कॉस रोड नंबर 13 के क्वाटर नंबर एच4/19 से अंकित को गिरफ्तार किया गया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट