Date: 15/02/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस 

2/14/2026 12:10:45 PM IST

42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad :औरंगाबाद रफीगंज केे पौथू थाना क्षेत्र के पौथू में एक 13 वर्षीय किशोरी के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की रात्रि की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। सदर अस्पताल में पहुंचे परिजन इस विषय में कुछ भी बताने में असमर्थ है। मृतका के दादा ने बताया कि उनकी पोती ने किस वजह से फांसी लगाई इसकी कोई जानकारी नहीं है। मृतका का किसी के साथ अफेयर, घरेलू कलह या मानसिक दबाव की बात से भी परिजन इंकार कर रहे है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट