Date: 02/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फरार कुख्यात अपराधी किशन खान गिरफ्तार, प्रिन्स खान गिरोह से जुड़ा तार !
2/13/2026 3:47:40 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 297/2025 और कांड संख्या 11/2026 में फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी किशन खान उर्फ तसलीम खान को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी कुर्मीडीह, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। किशन खान की गिरफ्तारी की जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रांची में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा और बरवाअड्डा थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान किशन खान ने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह कुख्यात अपराधी प्रिन्स खान के लिए काम करता था। वह गिरोह के सदस्यों को रंगदारी वसूली के लिए व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था, अपराधियों को आश्रय देता था, वित्तीय सहायता करता था और रंगदारी से अर्जित अवैध रकम को जमीन और अन्य व्यवसाय में निवेश करता था।
गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। किशन खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ बरवाअड्डा थाना में कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2025 और 2026 के कांड शामिल हैं। धनबाद पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसा में घायल महिला की मौत ,आक्रोशित परिजनों किया हगामा
#
सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में गई जान
#
सोनारडीह भूधसान मामला अपडेट
: ग्रामीण हुए उग्र,बीसीसीएल अधिकारियों के काफिले पर किया पथराव,गुस्से में कहा ...
#
LPG गैस कि कालाबाजारी,शहर के कई जगहो पर हुई छापेमारी
#
मृतकों के अंतिम संस्कार में बाधा, करोडो का प्रोजेक्ट बेकार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तीन साल के बच्चे की मौत का मामला गरमाया,कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज दिखे परिजन
#
चैंपियन पर होगी मिलेगा तगड़ी प्राइज मनी , हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये
#
राज्य के प्रशासनिक अधिकारी के हनक के विरोध में उतरा भाजपा,झारखंड विधान सभा के बाहर भाजपा विधायकों ने उठाई नागरिक अधिकार की मांग
#
ड्यूटी और मस्ती साथ साथ :राजगंज थानाप्रभारी ने लगाया ठुमका ,वीडियो हुआ वायरल
#
फरार कुख्यात अपराधी किशन खान गिरफ्तार, प्रिन्स खान गिरोह से जुड़ा तार !