Date: 13/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JEE मैंस में शुभम बना बिहार टॉपर, ऑल इंडिया में लाया तीसरा स्थान, परिवार सहित कोचिंग मे खुशी का माहौल
2/17/2026 5:51:25 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya: गया के छात्र शुभम कुमार ने जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टॉप किया है। उन्होंने 100 प्रतिशताइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शुभम गया शहर के नादरागंज ब्राह्मणी घाट के निवासी हैं। उनके पिता शिव कुमार रमना रोड में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि माता कंचन देवी गृहिणी हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। शुभम की शुरुआती पढ़ाई गया के नजरेंठ स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश इंग्लिश गुरुकुलए पढ़ाई पूरी की, जहां उन्हें 100% स्कॉलरशिप मिली। दसवीं की परीक्षा दी, शुभम ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (IIT मुंबई) में दाखिला लेकर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। जेईई मेंस में 100 प्रतिशताइल लाकर देश के टॉप 12 छात्रों की सूची में जगह बनाने वाले शुभम कुमार ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गया जिले का नाम रोशन किया है। शुभम ने बताया इसके लिए दो साल लगातार अच्छी मेहनत करनी पड़ी, जिसमें ब्रिटिश स्कूल-गुरुकुल ने मेरी बहुत मदद की, मैं इसका श्रेय अपने माता-पिता और यहाँ के शिक्षकों को देना चाहूँगा, जिन्होंने मेरा पूरा कोर्स समय पर पूरा कराने में मदद की। जहाँ तक पढ़ाई की बात है, मैं रोज़ाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करता था, ऐएम क्या है के सवाल पर कहा की अभी कोई निश्चित लक्ष्य तय नहीं किया है, लेकिन जैसा प्रदर्शन JEE Mains में रहा है, वैसा ही JEE Advanced में भी जारी रखने की कोशिश है। अन्य बच्चों से बस यही कहूँगा कि मेहनत करते रहें, विचलित न हों और अपने शिक्षकों की बातों का पालन करें। शुभम ने बताया की मेरे पिताजी एक हार्डवेयर बिजनेसमैन हैं और माताजी हाउसवाइफ हैं। जहाँ तक पैसों की बात है, ब्रिटिश स्कूल-गुरुकुल ने मुझे 100% स्कॉलरशिप दी थी, जिसकी वजह से मेरी पढ़ाई बिना किसी दिक्कत के पूरी हो सकी.वही शुभम के माता-पिता भी बहुत खुश है उन्होंने कहा की बेटी की पढ़ाई के लिए थोड़ी बहुत दिक्कत हुई लेकिन मेरे बेटे की मेहनत रंग लाई है हंड्रेड परसेंट स्कॉलर मिलने के कारण ही यह संभव हो पाया है.ब्रिटिश इंग्लिश गुरुकुल के प्रबंध निदेशक भीमराज प्रसाद ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि हमारे के यहां से पढ़कर यह बच्चा आज बिहार टॉप किया है आज शुभम के साथ-साथ बच्चे जो बेहतर परसेंटाइल लाए हैं उन्हें सम्मानित किया गया.
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
#
इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज की वापसी की मांग
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता, महिलाओं ने जताया आभार।
#
गर्मी छुट्टियों पर रेलवे के तरफ से तोफा , यात्रियों को बड़ी राहत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आदिवासी
समाज के नए वर्ष आगमन का प्रतीक प्रमुख पर्व बाहा का आयोजन पूरे हर्षोल्लास मनाई गई
#
अतिक्रमण के खिलाफ प्रसासन का चला बुलडोजर
#
बैंक मैनेजर के बंद घर पर चोरो कि हाथ कि सफाई ,चोरी का टेक्निक देख पुलिस के उड़े होश ,छनबिनकी शुरू
#
JEE मैंस में शुभम बना बिहार टॉपर, ऑल इंडिया में लाया तीसरा स्थान, परिवार सहित कोचिंग मे खुशी का माहौल
#
महाशिवरात्रि पर गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बारात, विधायक शत्रुघ्न महतो हुए शामिल