Date: 20/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शाहमीर तकिया के विशाल केशव ने लगाई गुहार, मारपीट और छिनतई करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग 

2/19/2026 5:09:57 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  : गया शहर के विष्णुपद थाना अंतर्गत शाहमीर तकिया मोहल्ले में 15 फरवरी को मारपीट और छिनतई की घटना में शामिल रहे लोगों की गिरफ्तारी की मांग की गई है. इस संबंध में विष्णुपद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले विशाल केशव ने मांग किया है, कि अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए. पुलिस -प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है. विशाल केशव ने कहा है कि बीते 15 फरवरी को जमीन विवाद से जुड़े मामले में बातचीत करने के लिए श्याम शर्मा ने अपने चांद चौरा रमण बगीचा आवास पर बुलाया था. हम लोग वहां पहुंचे तो वहां उपस्थित मिंटू शर्मा उर्फ नवलेश कुमार शर्मा कोच प्रखंड अंतर्गत मुखिया, विपुल शर्मा पिता श्याम शर्मा, श्याम शर्मा, श्याम शर्मा का बड़ा पुत्र एवं अन्य दस-बारह लोगों के द्वारा गाली गलौज करना शुरू कर दिया गया. इस दौरान आंसू राज पिता अशोक कुमार चांद चौरा द्वारा इसका विरोध किया गया, तो विपुल शर्मा के द्वारा दुकान में घुसकर मारपीट की गई. इसका विरोध किया तो सब लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट किया और आंसू राज की उंगली तोड़ दी. विशाल केशव ने बताया कि इस बीच मैं जब बीच बचाव करने आया, तो मेरे साथ खड़ी एक महिला प्रियंका मांझी पिता राजकुमार मांझी को जाति सूचक शब्दों से उपयोग करते हुए थप्पड मारे. वही मेरे ऊपर भी हमला किया गया. विपुल कुमार ने हमारा सर फोड़ दिया, जिससे खून बहने लगा. साथ में मिंकु शर्मा भी हमला किया, जिससे मैं बेहोश हो गया. विशाल केशव ने बताया है कि मेरे गले में सोने का चैन था, उसे छीन लिया गया. प्रशासनिक महकमे में पहुंच की बात विपुल शर्मा बताता है और कहता है कि हमारा कोई कुछ नहीं कर पाएगा. विशाल केशव ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है, कि इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की जाए और गिरफ्तारी हो. इस मामले को लेकर विष्णुपद थाना में कांड संख्या 79/26 दर्ज कराई गई है.
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट