Date: 12/04/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पीएनबी शाखा में दिनदहाड़े छिनतई , महिला के शोर मचाने पर बदमाश ..
 

4/11/2026 11:29:53 AM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया जी के आमस स्थित पीएनबी शाखा में शुक्रवार को दिनदहाड़े छिनतई की एक कोशिश से अफरा-तफरी मच गई। एक बदमाश ने बैंक परिसर में ही एक महिला से ₹50 हजार से भरा थैला छीन लिया। हालांकि महिला के शोर मचाते ही घबराकर बदमाश रुपये से भरा थैला छोड़करb मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, चटक बीघा निवासी उषा देवी, जो जीविका समूह से जुड़ी हैं, अपने चार साथियों के साथ बैंक में ₹50 हजार की निकासी करने पहुंची थीं। बताया जाता है कि एक युवक पहले से ही उन पर नजर बनाए हुए था। जैसे ही महिला ने निकाले गए पैसे को थैले में रखा, युवक ने झपट्टा मारकर थैला छीन लिया।घटना के तुरंत बाद महिला ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे बैंक परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ती देख बदमाश रुपये से भरा थैला वहीं छोड़कर फरार हो गया।ब्रांच मैनेजर सौरभ कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट