Date: 12/04/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने निशांत कुमार की प्रशंसा ,और कह दी बड़ी बात ...
3/7/2026 4:25:17 PM IST
75
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी नेआज गया के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर बिहार की सत्ता पर कब्जा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। और कहा कि बिहार की राजनीति में इस समय एक बड़ी हलचल पैदा कर दी गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उदय नारायण चौधरी ने कहा कि गया पहुंचते ही वे सच्चाई और ईमान की बात जनता के सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस समय सच नहीं बोला गया तो यह बेईमानी होगी। उनके अनुसार बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को वर्ष 2025 से 2030 तक के लिए मुख्यमंत्री के रूप में चुना है, लेकिन बीच कार्यकाल में ही उन्हें हटाने की साजिश की जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने वर्षों में पार्टी ने बिहार के विकास के लिए कोई खास काम नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की राजनीति में ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जिनसे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। चौधरी ने कहा कि जिस तरह से कानून और बिल पारित किए जा रहे हैं, उससे आम लोगों के अधिकारों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि सत्ता पर पूरी तरह से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान उदय नारायण चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को राजनीति में पहले ही आ जाना चाहिए था। उनके अनुसार निशांत कुमार एक आध्यात्मिक स्वभाव के व्यक्ति हैं और समाज के प्रति उनकी सोच सकारात्मक है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में कुछ लोगों ने नीट छात्र मामले को लेकर निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन उनका मानना है कि निशांत कुमार ऐसा कार्य नहीं कर सकते। चौधरी ने कहा कि बिना तथ्यों के किसी व्यक्ति पर आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ देख और समझ रही है और आने वाले समय में जनता ही भाजपा को इसका जवाब देगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मेयर का निमंत्रण रद्द करने का मामला पकड़ा तूल,डिप्टी मेयर ने कर दी बड़ी मांग ...
#
खड़गे पर हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कटा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
#
पूर्वी टुंडी में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़, ग्रामीणों में उबाल
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गायत्री को न्याय दिलाने को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाला न्याय मार्च, गिरफ्तारी की मांग,बच्चो ने कहा ....
#
विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में जोरदार ढंग से साहसी गोताखोर युवाओं के सम्मान और सुरक्षा की मांग
#
चैती छठ पूजा मे फिर गया पानी....
#
हाइवा की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत,लोगो ने किया सड़क जाम
#
निकाय चुनाव प्रचार के आखरी दिन प्रत्याशियों ने जमकर किया प्रचार ,रोड शो कर सभी में दिखाई ताकत