Date: 14/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा नेता आनंद कुमार पिटाई मामले में अमित कुमार ने मिडिया के सामने रखा पक्ष ,आनंद कुमार पर लगाया बड़ा आरोप ...

3/14/2026 4:19:49 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : भाजपा नेता आनंद कुमार के साथ मारपीट मामले को लेकर दूसरे पक्ष के लोगो ने  मिडिया के सामने आकर अपने बातो को रखा। दूसरे पक्ष के अमित कुमार ने  कहा की मेरे परिवार के खिलाफ हमेसा आनंद कुमार गलत- गलत अफवाह फैलाते हैं,और बदनाम करते हैं, हम 11 तारिक को सरायकेला रजिस्ट्ररी के लिए जा रहे थे। जाने के क्रम मे साई कॉम्प्लेक्स के पास भाजपा नेता आनन्द कुमार से भेंट हो गयी। हमने उसको समझाने के लिए गाडी रूकवाया जिससे वो गिर गया। इसी क्रम मे उससे कहासुनी होने लगी और आनन्द कुमार एवं 5 अन्य लोग मेरे बेटे को मारने लगे। इसी क्रम में वहां धक्का मुक्की मे पहुंच गया और मेरे साथ भी मार-पीट की गयी। मारपीट के क्रम में वे लोग मेरा सोने का चेन एवं ब्रासलेट लूट लिये। आनन्द कुमार पहले भी मेरा घर कब्जा कर रखा है। हम चाहते है की इस मामले को पुलिस निष्पक्ष  जाँच करते हुए उचित करवाई करे । 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट