Date: 27/03/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

Big Breaking :चाचा ने म्यूजिक सिस्टम को चालू कर भतीजी समेत दो भतीजे को गला रेत की हत्या, मौके पर पहुंचे एसडीपीओ 
 

3/27/2026 1:00:28 PM IST

58
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad  :औरंगाबाद हसपुरा थाना क्षेत्र के इटवा पंचायत के खुटहन गांव में लगभग 9 बजे के आसपास अमंत पाल ने अपनी भतीजी आयुष कुमारी ,अनुष्का कुमारी,और भतीजा मनीष कुमार को खेत में  गला रेतकर हत्या कर दी।और अपने भी आत्महत्या करने की कोशिश की इलाज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा से उसे डॉक्टरों ने रेफर  कर दिया गया।आरोपी अविवाहित है।घटना का कारण पता नहीं चल सका है।तीनों मृतक के पिता गुड्डू पाल हैं।जो ट्रेन में कुकिंग का काम करते हैं। माँ अनीता देवी बताया कि वह स्नान कर रही थी।जब दूसरे घर से बच्चे की रोने की  आवाज सुनाई पड़ी तो बाहर निकली तो बंद घर से आवाज आ रही थी।फिर घर से बाहर आकर शोर मचाने लगी।बगल के लोग घर में आ गए।दरवाजा अंदर से बंद देख वेंटिलेटर के सहारे घर में ग्रामीण घुसे तो देखा कि तीनों मृत पड़े थे।घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस के साथ साथ एसडीपीओ अशोक कुमार दास मौके पर पहुँच कर मामले की जानकारी लेते हुए छानबीन शुरू कर दी।  बताया जा रहा है कि आरोपी ने तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया।फिर म्यूजिक सिस्टम को चालू करके कांड का अंजाम दिया।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट