Date: 12/02/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खेल के मैदान में एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली , मौके पर पहुंची पुलिस 
 

2/11/2026 3:38:02 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : गोलमुरी थाना से सटे प्ले ग्राउंड में दिनदहाड़े एक युवक को अपराधियों ने गोली मारी दी जिससे युवक गंभीर रूप से घयाल होकर जमीन गिरा गया आननफानन में उसे टीएमच में भर्ती कराया गया है। .इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. घायल युवक  का नाम कन्हैया यादव  बताया जाता है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई, उस समय प्ले ग्राउंड में लोग मौजूद थे. अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. उनकी पहचान और तलाश के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहे हैं। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट