Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार 

4/16/2026 5:40:04 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya: चलती ट्रेन या प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान पलक झपकते ही चोरी करने वाले गिरोह का रेल पुलिस ने खुलासा किया है, अलग-अलग दो मामलों में से दो महिला सहित 3लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गया रेल पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या एक पर संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं को देखा गया, जिसले बाद दोनों को हिरासत में लिया गया, उसके पास रहे सामानो की जाँच किया गया,जिसके पास से चोरी 1 लाख 25 हजार अनुमानित मूल्य के सोने चांदी के आभूषण बरामद किया गया है जबकि यात्रियों के मोबाइल की चोरी करने वाले एक मोबाइल चोर को भी गिरफ्तार किया गया है, दोनों महिला की पहचान रोहतास जिला के रहने वाली बताई जाती है जबकि मोबाइल चोर चंदौती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के रहने वाले नीरज कुमार के रूप में हुई है फिलहाल दोनों से और पूछताछ की जा रही है इसके बाद पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा..
 
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार रिपोर्ट