Date: 20/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शोक में शामिल होने गए किराना व्यवसायी के घर चोरी से मचा हड़कंप, जानिए क्यों
4/16/2026 5:40:04 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद: शहर के मल्हचक देवी मंदिर के समीप स्थित एक किराना व्यवसायी के घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए नगद राशि और सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी घर लौटे परिजनों और आसपास के लोगों को हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार किराना व्यवसायी लाल बाबू का घर मल्हचक देवी मंदिर के पास स्थित है। चोरों ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे कीमती सामान को खंगाल डाला। घटना के बाद घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा मिला, जबकि चोर अपने साथ नगद और आभूषण लेकर फरार हो गए। घटनास्थल से एक खंती (खोदने का औजार) भी बरामद हुआ है, जिससे तिजोरी तोड़े जाने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित व्यवसायी की पत्नी शोभा देवी ने बताया कि घर से करीब चार लाख रुपये नकद और सात से आठ लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात गायब हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने पुराने तिजोरी के साथ-साथ गोदरेज और बक्सों को भी तोड़कर उसमें रखे सामान को साफ कर दिया। बताया जाता है कि घटना के समय घर पूरी तरह खाली था। दरअसल, दो दिन पहले परिवार की बुजुर्ग महिला का पटना में निधन हो गया था। शोक में शामिल होने के लिए व्यवसायी लाल बाबू, उनकी पत्नी और पुत्र घर बंद कर पटना चले गए थे। जब व्यवसायी और उनका बेटा दुकान खोलने के लिए वापस जहानाबाद पहुंचे, तो घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए पाए गए और चोरी की घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पॉक्सो कानून के दुरुपयोग पर एक युवती ने उठाया बड़ा सवाल ,राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार
#
बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या,कानून व्यवस्था पर बोले मेयर
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन
#
देश व्यापी हड़ताल का दिखा असर , ट्रेड यूनियन ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
#
समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की जमकर की तारीफ ,कहा ...
#
अगले हफ्ते इस दिन बंद रहेगा बैंक? पढ़िए लिस्ट
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...