Date: 28/04/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गंगा में नहाने के दौरान डूबा किशोर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

4/27/2026 1:38:52 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गंगा में नहाने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के न्यू जाफर नगर निवासी महादेव राय का 16 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार मुंगेर में अपनी बुआ के घर घूमने आया था। इसी दौरान वह अपने दोस्तों के साथ हेरुदियार काली स्थान, पंजाबी टोला गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाने के क्रम में शुभम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम लगातार गंगा में शुभम की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है, वहीं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट