Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बी.आर.एम. महिला कॉलेज में साइबर पुलिस की ओर से किया गया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
2/26/2026 2:29:51 PM IST
84
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
बिहार में आए दिन साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। खासकर युवा और छात्राएं तेजी से साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव बनकर सामने आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा लगातार लोगों को सतर्क करने का अभियान चलाया जा रहा है। बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर साइबर थाना मुंगेर की ओर से बी.आर.एम. महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जहां छात्राओं को आधुनिक साइबर ठगी के तरीकों से बचने की जानकारी दी गई।कार्यशाला में फिशिंग स्कैम, ओटीपी फ्रॉड, हनीट्रैप, बिजली बिल फ्रॉड, केवाईसी अपडेट स्कैम और वर्क फ्रॉम होम जॉब फ्रॉड जैसे मामलों के बारे में विस्तार से बताया गया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों की छोटी-सी लापरवाही का फायदा उठाकर बैंक खाते खाली कर देते हैं। इसलिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। छात्राओं को सलाह दी गई कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन व प्राइवेसी सेटिंग्स जरूर सक्रिय रखें।साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की भी जानकारी दी गई ।पुलिस का कहना है कि युवाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए उनके बीच इस तरह की जागरूकता बेहद जरूरी है। समय रहते सतर्क रहकर ही साइबर अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है ।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में बड़ा ऑपरेशन चाइल्ड लाइन और रेल पुलिस ने 11 बच्चे को बचाया
#
रेलवे स्टेशन पर छापेमारी ,लाखो का गांजा बरामद एक युवक गिरफ्तार
#
पुलिस गश्ती गाड़ी के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की हुई मौत, लोगो ने सड़क जाम कटा बवाल ,उग्र भीड़ ने पुलिस गाड़ी का फोड़ा शीशा
#
नवजात बच्ची के जन्म के साथ ही शुरू हुआ खूनी संघर्ष का खेल ? ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
बहन की मौत के बाद भाई ने बाथरूम में जलाया शव, 5 दिन तक घर में पड़ा रहा मृत शरीर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...