Date: 12/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुबई के कुनाफ़ा चॉकलेट के चक्कर में महंगा हुआ पिस्ता

4/28/2026 2:23:54 PM IST

239
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध होने के कारण सिर्फ तेल के कीमतों में इजाफा देखने को नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही एक और चीज है जो पिछले 8 सालों के रिकॉर्ड को तोड़कर बहुत तेजी से महंगा होता जा रहा है। उसका नाम है 'पिस्ता', इस खाने की चीज पर भी तेल जैसा असर देखने को मिल रहा है। ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण पूरी दुनिया में यह महंगा मिल रहा है। दरअसल, ईरान और अमेरिका मिलकर दुनिया की लगभग 80% पिस्ता आपूर्ति पूरी करते हैं, जिसमें अमेरिका सबसे बड़ा उत्पादक है। ईरान पर हुए हमले ने पिस्ता के बाजार का समीकरण ही बदल दिया है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क