Date: 31/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला से चेन छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,दुकानदार सहित दो किया गिरफ्तार ,सामान बरामद
5/7/2026 3:07:00 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur :
.कदमा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला से चेन छिनतई मामले में पुलिस ने इस दो अपराधियों और एक ज्वेलरी दुकानदार को गिरफ्तार किया है।इस बात की जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने मिडिया को दी। उन्होंने बताया कि छीनी गई सोने की चेन को गलाकर अंगूठियां बनाई गई थी जिसे बरामद कर लिया गया है। साथ एक स्कूटी और नकद राशि भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि बीते 2 मई को कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सूर पथ रोड पर स्कूटी सवार दो अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन छिनकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश पटेल और प्रीतम सिंह शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि छीनी गई सोने की चेन को कदमा स्थित जेपी ज्वेलर्स के संचालक निखिल सोनी को 25 हजार रुपये में बेचा गया था। दुकानदार ने चेन को पिघलाकर तीन सोने की अंगूठियों में बदल दिया था। पुलिस ने आरोपी दुकानदार निखिल सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन सोने की अंगूठियां, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं मुख्य आरोपी प्रकाश पटेल के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, 4 साल बाद मिला इंसाफ
#
जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
50 हजार रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
#
गया हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
#
कड़ी सुरक्षा में धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों आरोपी, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महिला से चेन छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,दुकानदार सहित दो किया गिरफ्तार ,सामान बरामद
#
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी DRM कर्मचारी बन लाखों रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार
#
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: भाजपा का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में रघुवर दास ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
#
Bharat Tiwari Encounter Update: 28 किलोमीटर... 8 दिन... और आधी रात का सस्पेंस!
#
‘उदन्त मार्तंड ‘प्रकाशन के साथ हिन्दी पत्रकारिता का खुल गया द्वार - प्रो.बलिराज