Date: 29/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अचानक ब्लास्ट हुआ AC, पूर्व IAS धनेंद्र कुमार की हुई मौत

5/29/2026 5:34:55 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के हौज खास में एसी फटने से घर में लगी आग में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के पहले अध्यक्ष धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। इस हादसे ने एसी से आग और और विद्युत सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे ही ऐसी चलने का समय भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में इसी गर्मी में ऐसी ब्लास्ट होने से न जाने कितने घर और गोदाम जलकर खाक हो गए। दर्जनों लोगों की मौत भी हो गई। इसके बावजूद भी लोग हादसों से सबक नहीं लेते हैं।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क