Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आंधी-बारिश से यूपी के 5 जिलों में 13 मौतें, खंभे-पेड़ गिरे, रेल ट्रैक बाधित

5/29/2026 5:28:57 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
कानपुर: उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 5 जिलों में 13 लोगों की मौत हो गई, कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। उरई में रेल यातायात प्रभावित रहा और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। शनिवार को भी मौसम विभाग ने मोबाइल अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे में सौ किमी की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है।उत्तर प्रदेश में आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 5 जिलों में 13 लोगों की मौत हो गई है। रेल यातायात बाधित हुआ, बिजली आपूर्ति ठप रही और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क