Date: 29/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...

5/29/2026 5:34:55 PM IST

8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मेरठ: गुरुग्राम की लड़की को हिंदू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया। दोस्ती का वास्ता देकर बिजली बंबा स्थित होटल में बुला लिया। यहां पर लड़की को सच्चाई पता चली। उसकी शिकायत पर पुलिस ने होटल से दोनों को बरामद कर थाने ले आई। युवती को उसके स्वजन के सिपुर्द कर दिया। आरोपित के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। पूर्वा इलाही बक्स निवासी बिलाल कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। इंस्टाग्राम पर बिलाल ने हिंदू नाम से आइडी बना रखी है। उसने गुरुग्राम की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसके बाद दिल्ली के क्लब में बुलाकर शादी के सपने दिखाए। झांसे में लेकर बकरीद के मौके पर युवती को गुरुग्राम से मेरठ बुलाया। उसके बाद बिजली बंबा स्थित होटल में ले गया। वहां पर युवती को बिलाल की सच्चाई के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद युवती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क