Date: 29/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जामाडोबा डुमरी में चली गोली, युवक के सीने में फंसी, जाँच में जुटी पुलिस
5/29/2026 1:52:45 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी दो नंबर गली में शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4 बजे गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अवैध लोहा कटिंग और वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में रिक्की सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके सीने में लगी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे डुमरी दो नंबर गली में अचानक दो राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से रिक्की सिंह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गोली अब भी उसके सीने में फंसी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा और रोपवे का कटा हुआ तार बरामद किया है। बरामद सामान को देखकर पुलिस अवैध लोहा कटिंग और चोरी के एंगल से भी जांच कर रही है। घायल रिक्की सिंह की पत्नी चंदा कौर ने बताया कि उनके पति सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान कुछ संदिग्ध युवक वहां मौजूद थे। पति द्वारा शोर मचाने पर आरोपियों ने गोली चला दी। उन्होंने हर्ष, गोपु और उनके अन्य साथियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अवैध लोहा कटिंग को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और उसी रंजिश में फायरिंग की गई। एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला रोपवे के लोहा कटिंग और अवैध कारोबार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोलीबारी चोरी, लोडिंग विवाद या वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई है। पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में किसी भी हाल में अवैध कारोबार को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
#
NIA टीम.पहुंची धनबाद , प्रिंस खान का पाकिस्तान कनेक्शन और रंगदारी नेटवर्क की जांच में जुटा NIA
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत
#
गया में ‘पुलिस दीदी’ का दमदार एक्शन, 70 बाइक-स्कूटी से हॉटस्पॉट पर होगी महिला सुरक्षा की निगरानी!
#
CNG पाइप फटने से 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत, दो महीने बाद होनी थी शादी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डैम में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
#
दहेज के लिए महिला को ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, जिंदा जलाने की धमकी देने का दावा
#
जामाडोबा डुमरी में चली गोली, युवक के सीने में फंसी, जाँच में जुटी पुलिस
#
जिस्मफरोशी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में, पूछताछ जारी
#
थार की टक्कर से टोटो सवार दो लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने किया तोड़फोड़