Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
102 एंबुलेंस कर्मियों का हंगामा, एसीओ पर गंभीर आरोप
8/1/2026 4:28:53 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
भोजपुर में 102 एंबुलेंस सेवा के चालक और ईएमटी कर्मियों ने एसीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मियों ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, आरोपों पर अभी एसीओ की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। भोजपुर जिले में संचालित 102 एंबुलेंस सेवा के चालक एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन आज आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधक रवि रंजन कुमार से मुलाकात कर एसीओ राजेश ओझा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारियों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरकारी 102 एंबुलेंस से पेट्रोल निकालकर निजी वाहन में इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही ड्यूटी रोस्टर में मनमानी, हाजिरी में छेड़छाड़, बिना सूचना अनुपस्थित दर्ज करने और कई कर्मचारियों की ड्यूटी काटने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। कर्मियों का कहना है कि इससे उनके वेतन पर भी असर पड़ रहा हैकर्मचारियों ने आवेदन में अभद्र व्यवहार, जातिगत भेदभाव, सरकारी संसाधनों के निजी उपयोग और नियमों के विपरीत कार्य करने के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल एसीओ राजेश ओझा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि या खंडन हो सकेगा। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और उसके परिणाम पर टिकी है।
आरा से कोयलांचल लाइव से आसुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व स्तनपान दिवस पर बाघमारा को स्वास्थ्य की नई सौगात, CHC में कंगारू मदर केयर (KMC) यूनिट का शानदार उद्घाटन
#
एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने भाजपा कार्यकर्ता को बेहरमी से पीटा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया हंगमा
#
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले के विरोध में धनबाद में भाजपा का आक्रोश मार्च, डीसी को सौंपा ज्ञापन
#
कोयला नगरी धनबाद को मिलेगी नई पहचान, बेलगढ़िया में लगेगी टेक्सटाइल फैक्ट्री
#
रसूखदार ट्रैफिक इंस्पेक्टर के क्या कहने,लेकिन वो दिन हवा हुए जब पसीना गुलाब था
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
स्मृति मंधाना का बड़ा कमाल: TIME मैगजीन की ‘100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल स्पोर्ट्स पर्सन’ लिस्ट में हुई शामिल
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
#
भाजपा ने शहर में बिगड़ी क़ानून ब्यबस्था को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
मैथन डैम में टला बड़ा हादसा, डूबती नाव से एक दर्जन पर्यटकों की जान बची