Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मैथन डैम में टला बड़ा हादसा, डूबती नाव से एक दर्जन पर्यटकों की जान बची
6/17/2026 2:47:45 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के मैथन डैम में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पर्यटकों से भरी एक नाव पानी के भीतर छिपे पत्थर से टकराकर डूबने लगी। नाव पर सवार करीब एक दर्जन लोगों की जान उस वक्त बच गई, जब पास से गुजर रहे स्पीड बोट चालक ताजुद्दीन ने अपनी सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना ने डैम में सुरक्षा व्यवस्था और जलस्तर घटने से पैदा हो रहे खतरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार मजूमदार निवास से सबुज दीप की ओर जा रही पर्यटकों से भरी नाव अचानक पानी के भीतर मौजूद एक बड़े पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नाव का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें तेजी से पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव डूबने लगी और सवार पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान बाबू बोट घाट के स्पीड बोट चालक ताजुद्दीन की नजर डूबती हुई नाव पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए अपनी स्पीड बोट को घटनास्थल की ओर मोड़ा और जोखिम उठाते हुए एक-एक कर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी बहादुरी और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद डैम किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नाविकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मैथन डैम का जलस्तर लगातार घट रहा है। इसके कारण कई स्थानों पर बड़े-बड़े पत्थर पानी से बाहर निकल आए हैं, जो नौकायन करने वालों और पर्यटकों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। हादसे में सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली और उनकी जान बचाने वाले नाविक ताजुद्दीन की जमकर सराहना की।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सावन में आस्था की मिसाल: 60 वर्षीय महिला 28 वर्षों से बन रही हैं डाक बम
#
बोधगया में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, गया जिलाध्यक्ष का बेटा समेत दो गिरफ्तार
#
भोलेनाथ से मांगी थी बेटी, अब 2 माह की लाडली को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा पर निकले पिता
#
आईआईटी आईएसएम का इनोवेशन, खनिकों की सुरक्षा और आराम को मिली नई ताकत
#
विश्व स्तनपान दिवस पर बाघमारा को स्वास्थ्य की नई सौगात, CHC में कंगारू मदर केयर (KMC) यूनिट का शानदार उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
स्मृति मंधाना का बड़ा कमाल: TIME मैगजीन की ‘100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल स्पोर्ट्स पर्सन’ लिस्ट में हुई शामिल
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
#
भाजपा ने शहर में बिगड़ी क़ानून ब्यबस्था को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
#
मैथन डैम में टला बड़ा हादसा, डूबती नाव से एक दर्जन पर्यटकों की जान बची