Date: 21/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड में गुरुजी शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि की तैयारियां तेज, 4 अगस्त को राज्यभर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम
8/2/2026 12:07:01 PM IST
74
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक गुरुजी शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के सभी 24 जिलों में पार्टी की ओर से विशेष आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य कार्यक्रम उनके पैतृक गांव नेमरा के लुकैयाटांड़ में होगा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और ऑनलाइन उद्घाटन भी किया जाएगा। पार्टी के अनुसार, इस अवसर पर कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत भी प्रस्तावित है। राजधानी रांची सहित सभी जिला मुख्यालयों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। कई स्थानों पर गुरुजी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। कार्यक्रमों के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरतमंदों के बीच फल, कपड़े और दवाइयों का वितरण जैसे सेवा कार्य भी किए जाएंगे। झामुमो ने राज्यभर के प्रमुख चौक-चौराहों और पार्कों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि आम लोग भी बड़ी संख्या में इसमें शामिल होकर गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। पार्टी का कहना है कि पहली पुण्यतिथि को जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ मनाया जाएगा तथा इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान,4 घर चपेट में,दो घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मचा अफरा तफरी .......
#
राज्यपाल के धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम....
#
आईआईटी आईएसएम में राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला आयोजित,पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: राज्यपाल....
#
अधिवक्ताओं ने गया सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर जताया विरोध, पुलिस पर परेशान करने का आरोप ...
#
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चिरकुंडा से 111 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा माहौल
#
ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनोखा राखी महोत्सव, पेड़ों को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
#
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी रेल पुलिस
#
मेट्रो स्टेशन के बाद फूड डिलीवरी सेवाओं पर पड़ा असर, लगी रोक
#
अतिक्रमण के खिलाप चला बुलडोजर ,दर्जनों दुकान-ठेले हटाए गए, दोबारा अतिक्रमण करने पर एसडीएम ने कहा ................