Date: 03/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
8/2/2026 10:40:59 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: आज कल कहीं पर किसी समय खड़े होकर रील बनाने का फ़ैशन जोर शोर से चल रहा है । ऐसा ही कुछ आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कारों से खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। बीच सड़क पर स्टंट की सूचना जैसे ही धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को मिली वैसे ही एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा।
एसएसपी के निर्देश पर तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार ने जीटी रोड पर बेरिकेडिंग कर विशेष जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान स्टंट कर रहे 3 कारों को जब्त कर लिया गया। वहीं वाहनों में सवार कुल 7 युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार युवक राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंट कर रहे थे और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रील डालने वाले थे। इस तरह की लापरवाही से न केवल उनकी अपनी जान जोखिम में थी बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही थी। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है तथा हिरासत में लिए गए सभी सात लोगों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई में जुट गई है । इस मामले में एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि सड़क पर स्टंट करने अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से धनबाद पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी। कुछ लोगों की लापरवाही न केवल उनके स्वयं के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी वाहन चालको विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता या रील बनाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर परसुडीह महिला हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की हत्या, शव केनाल में फेंका
#
रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ बवाल, कांवड़ क्षतिग्रस्त होने पर बढ़ा हंगामा
#
जगजीवन नगर हत्याकांड का हुआ खुलासा: आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#
भोजपुर में बड़ी कार्रवाई: 14 चक्का ट्रक से 8,071 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
#
झाड़फूंक के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, ठगी किया गया आभूषण सहित टीम हुए गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गर्मी से लोग परेशान, दिल्ली-बिहार और UP समेत कई राज्यों में पारा 35-डिग्री के पार
#
भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, महिला टी20 विश्व कप में धमाकेदार जीत
#
छोटी नदियों पर संकट: आईआईटी-आईएसएम का 'मिशन Y', कोयला कंपनियों की मनमानी से बढ़ा खतरा
#
हाई कोर्ट का बड़ा
फैसला,चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने कहा ...
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज