Date: 03/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हाई कोर्ट का बड़ा
फैसला,चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने कहा ...
4/15/2026 1:07:42 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने लघु सिंचाई विभाग के पूर्व कर्मचारियों की पेंशन एवं अन्य लाभ भुगतान से संबंधित मामले में निर्णय सुनाया है।पीठ ने राज्य सरकार को नेशनल लोक अदालत के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है। अदालत ने सरकार को पेंशन की बकाया राशि पर लघु सिंचाई विभाग भी देने का आदेश दिया है। पीठ ने याचिकाकर्ताओं जुबली देवी एवं अन्य की अपील को निष्पादित कर दिया।पीठ ने अपने आदेश में कहा कि लोक अदालत का आदेश अंतिम और बाध्यकारी होता है। सरकार ने लोक अदालत के आदेश को न तो चुनौती दी और न ही लागू किया। केवल तकनीकी आधार पर राहत से इन्कार करना अनुचित है।सरकार अपने दायित्व से बच नहीं सकती और लोक अदालत के आदेश का सम्मान करना अनिवार्य है। प्रार्थी ने पहले वर्ष 2023 में एक याचिका दाखिल कर यह मांग की थी कि उनकी पेंशन की गणना उनकी प्रारंभिक (दैनिक भोगी के रूप में) नियुक्ति से की जाए, न कि नियमितीकरण की तिथि से।यह मामला राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाया गया और 13 जुलाई 2024 को आदेश पारित हुआ, जिसमें सरकार को पेंशन लाभ देने का निर्देश दिया गया। सरकार ने आदेश का पालन नहीं किया। प्रार्थी ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की, लेकिन उनकी याचिका समाप्त कर दी गई।इसके बाद याचिकाकर्ता ने दूसरी याचिका वर्ष 2025 में दायर की, जिसे भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ता की ओर से अपील दाखिल की गई थी। जिसपर कोर्ट ने निर्णय सुनाया है।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में मानसून के साथ बढ़ी जलपक्षियों की संख्या, खेतों में दिखे सफेद बगुले और अन्य पक्षी
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
डेहरी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, अत्यधिक ड्यूटी से नाराज ड्राइवर ने रॉड से की हत्या
#
बीजेपी की रणनीतिक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा, विधायक राज सिन्हा ने दिए संगठन को निर्देश
#
गया में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गर्मी से लोग परेशान, दिल्ली-बिहार और UP समेत कई राज्यों में पारा 35-डिग्री के पार
#
भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, महिला टी20 विश्व कप में धमाकेदार जीत
#
छोटी नदियों पर संकट: आईआईटी-आईएसएम का 'मिशन Y', कोयला कंपनियों की मनमानी से बढ़ा खतरा
#
हाई कोर्ट का बड़ा
फैसला,चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने कहा ...
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज