Date: 05/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JPSC PT परीक्षा विवाद: छात्रों के समर्थन में उतरा AISA, नेहा बोरा का नया ऐलान
8/4/2026 11:57:11 AM IST
166
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची :
झारखंड में 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) को लेकर उठे विवाद के बीच छात्र आंदोलन तेज होता जा रहा है। अब इस आंदोलन को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा का भी समर्थन मिल गया है। AISA ने 7 अगस्त को रांची में झारखंड विधानसभा मार्च का आह्वान किया है, जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के शामिल होने की संभावना है। दिल्ली में NEET परीक्षा विवाद को लेकर 23 दिनों तक चले भूख हड़ताल आंदोलन का नेतृत्व कर चुकीं नेहा बोरा पहली बार झारखंड के किसी बड़े छात्र आंदोलन में हिस्सा लेंगी। संगठन के अनुसार, वह विधानसभा मार्च में शामिल होने के बाद आंदोलनरत छात्रों के धरना स्थल पर भी पहुंचेंगी और उनके संघर्ष को समर्थन देंगी। AISA का आरोप है कि 14वीं JPSC PT परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे हजारों योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। संगठन ने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। साथ ही, कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई है। छात्र संगठनों का कहना है कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 7 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च को लेकर छात्र संगठनों ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस प्रदर्शन में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और युवा शामिल होंगे, जिससे JPSC विवाद को लेकर आंदोलन और तेज हो सकता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुखियाओं की अनदेखी पर बवाल, डीएमएफटी बैठक का बहिष्कार ....
#
पारसनाथ की धरती पर आस्था और संस्कृति का संगम, महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब।
#
चार साल से फाइलों में सड़क योजना ? भागीरथी हांसदा ने की जांच की मांग....
#
जमीन हमारी तो हक भी हमारा! बंद सीमेंट प्लांट के बाहर रैयतदारों का जोरदार प्रदर्शन..
#
आठ साल की मिशा की आंखों से अब दुनिया देखेंगे दो लोग, बेटी को खोकर भी मां ने पेश की मानवता की मिसाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूनिक कलेक्शन में घुसकर अपराधी ने चलाई गोली, मौके पर पहुंचे सिटी एसपी ने कहा ...
#
मानसून की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, लेकिन जल्द मिलेगी राहत!
#
अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
#
बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
#
शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...