Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

JPSC-JSSC आंदोलन : सोनम वांगचुक ने देवेंद्र महतो से की वीडियो कॉल पर बातचीत

8/5/2026 2:39:48 PM IST

85
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का सत्याग्रह धरना 12वें दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान उनकी देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से करीब आधे घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन और देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की सलाह दी। उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय होने तक उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह जारी रहेगा।

रांची से कोयलनचाल लाइव के लिए प्रशांत कुमार की रिपोर्ट