Date: 17/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सेना के जवान समेत तीन की जमीन पर कब्जे का आरोप, IG से गुहार
8/17/2026 6:51:57 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: चंदौती अंचल क्षेत्र में जमीन पर कब्जे और कथित रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। भारतीय सेना में तैनात लांस नायक जितेंद्र कुमार समेत तीन जमीन मालिकों ने कुछ लोगों पर उनकी खरीदी हुई जमीन की चारदीवारी और अर्धनिर्मित मकान तोड़कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने मामले को लेकर मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात कर जान-माल की सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ितों के अनुसार, लांस नायक जितेंद्र कुमार, इमामगंज थाना क्षेत्र के चुआंवार निवासी नरेंद्र कुमार और गया के छोटकी डेल्हा थाना क्षेत्र की प्रतिमा कुमारी ने चंदौती अंचल में वर्ष 2015-16 के दौरान जमीन खरीदी थी। तीनों की जमीन की चौहद्दी आपस में जुड़ी हुई है और रजिस्टर्ड बिक्री विलेख के बाद जमीन पर चारदीवारी कराकर कब्जा रखा गया था। आरोप है कि हाल के दिनों में उनकी गैरमौजूदगी में कठौतिया और घुटिया गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी की मदद से चारदीवारी और निर्माणाधीन मकान को तोड़ दिया और जमीन पर जबरन निर्माण शुरू कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि मकान बनाने के बदले 5 से 15 लाख रुपये तक की रंगदारी मांगी जा रही है और जमीन किसी दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया जा रहा है। लांस नायक जितेंद्र कुमार का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में उनकी जमीन पर दूसरे व्यक्ति का मकान बनवा दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद तीनों पीड़ितों ने मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और जमीन की सुरक्षा, अवैध कब्जा हटाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो फोन बरामद
#
रांची में ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 20 हजार नकद बरामद
#
सोमबारी पुराण की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग, रैली निकालकर प्रशासन से मांगा इंसाफ
#
खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ महागठबंधन का विरोध
#
रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद, छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया
#
रंजीत यादव का विवादित बयान, मांझी के लिए 'शिखंडी' शब्द का किया इस्तेमाल
#
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन
#
59 साल बाद भी कायम है इस देशभक्ति गीत का जलवा, स्वतंत्रता दिवस पर हर स्कूल में गूंजती है आवाज
#
पुस्तकालय दिवस पर ट्राइडेंट बी.एड. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम