Date: 11/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन

8/13/2026 5:34:37 PM IST

123
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

औरंगाबाद: औरंगाबाद के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक बिना रिश्वत लिए विद्यार्थियों से जुड़े काम नहीं करते थे। कई बार काम लटकाए जाने के डर से छात्र इसकी शिकायत नहीं करते थे। इसी बीच एक छात्र के परिजन ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की शिकायत बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से कर दी। शिकायत के बाद निगरानी की टीम औरंगाबाद के बारूण पहुंची और राजकीय केशव उच्च विद्यालय के शिक्षक सह स्टूडेंट को-ऑर्डिनेटर शशिभूषण कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी शिक्षक को अपने साथ पटना ले गई। वहां शुक्रवार को उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी । 

 

औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट