Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
9/8/2026 12:57:52 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के नावाडीह स्थित किडनी केयर हॉस्पिटल के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब करंट से झुलसे एक कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग को लेकर उसके परिजन और ग्रामीण अस्पताल के सामने पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब डेढ़ वर्षों से गेट-ग्रील का काम कर रहे एजाज अंसारी तीन सितंबर को अस्पताल की छत पर काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। अस्पताल प्रबंधन ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बोकारो के बीजीएच में भर्ती तो कराया, लेकिन आगे के इलाज का खर्च देने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और इलाज के लिए मुआवजे की मांग की। साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि एजाज लंबे समय से अस्पताल में काम कर रहे थे। ऐसे में हादसे के बाद उनके इलाज की जिम्मेदारी से अस्पताल प्रबंधन को पीछे नहीं हटना चाहिए। ग्रामीणों ने घायल कर्मी के समुचित इलाज और आर्थिक मदद की मांग की है। फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन से घायल एजाज अंसारी के इलाज का खर्च और उचित मुआवजा देने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
भोजपुर में बाढ़ के बीच SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता
#
मुंगेर में बाढ़ का कहर जारी, गंगा का जलस्तर 4 सेंटीमीटर घटा; 40 हजार आबादी प्रभावित,डीएम ने नाव से लिया जायजा
#
BCCL में फटी धरती, भूधसान में मासूम की हुई मौत,दो बच्चों समेत आधा दर्जन महिलाएं घायल,आक्रोशित लोगों ने कतरास-सिजुआ मुख्य मार्ग किया जाम.............
#
बैंक ऑफ इंडिया बाघमारा शाखा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्वतंत्रता दिवस पर BCCL में दिखा उत्साह, CMD मनोज अग्रवाल बोले- श्रमिक हितों से कोई समझौता नहीं
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
#
राहुल बच्चा हत्याकांड को लेकर पुलिस की जाँच जारी, चार अपराधी गिरफ्तार
#
रुद्रप्रयाग में भारी भूस्खलन, केदारनाथ हाईवे बाधित, मलबा हटाने में जुटा प्रशासन