Date: 25/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वंदे भारत में फूटा गर्म पानी का गिलास, गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिरा पानी; परिवार ने की शिकायत...

9/25/2026 12:18:12 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : वंदे भारत एक्सप्रेस में गर्म पानी परोसने के दौरान एक साल का बच्चा झुलस गया। घटना ट्रेन नंबर 22499 में हुई। देवास, मध्यप्रदेश निवासी विनायक राव जाधव परिवार के साथ देवघर से गयाजी आ रहे थे। आरोप है कि सर्विस अटेंडेंट ने डिस्पोजेबल गिलास में गर्म पानी दिया, जो फट गया और पानी गोद में बैठे बच्चे के पैर पर गिर गया।
परिजनों का आरोप है कि अटेंडेंट से आई-कार्ड मांगा गया, लेकिन उसने नहीं दिखाया। मैनेजर अंकित कुमार को बुलाने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यात्री ने रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार नवादा में बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। गया पहुंचने पर उप स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने इलाज के लिए रेलवे अस्पताल जाने की पर्ची दी। रेलवे अधिकारियों ने बच्चे के इलाज के लिए कार्रवाई की बात कही है।
बता दे की प्रीत परिवार देवघर से वाराणसी जा रहे थे तभी देवघर से ट्रेन खुलने के कुछ ही स्टेशन के बाद याह घटना घट गई.
वही इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है..
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट