Date: 05/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पायलट स्मित मच्छर के साहस को सलाम, धनबाद के कलाकार ने कैनवास पर उतारी तस्वीर, रणधीर वर्मा चौक पर बनाई कलाकृति....

10/4/2026 12:45:17 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : भारतीय मूल के साहसी पायलट स्मित मच्छर के अदम्य साहस को धनबाद के कलाकार रमेश ठाकुर ने अपनी कला के माध्यम से सलाम किया है। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कलाकार रमेश ने कैनवास पर स्मित मच्छर की तस्वीर बनाकर उनके साहस और बहादुरी को सम्मान दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने भी कलाकार को सम्मानित किया और सरकार से स्मित मच्छर को उचित सम्मान देने की मांग की। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर यह तस्वीर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस तस्वीर को बनाया है धनबाद के कलाकार रमेश ठाकुर ने।
कलाकार रमेश ने भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छर के साहस और बहादुरी को कैनवास पर उतारते हुए उन्हें अपनी कलाकृति के जरिए श्रद्धांजलि और सम्मान दिया। कलाकार रमेश ठाकुर के मुताबिक, घायल अवस्था में होने के बावजूद स्मित मच्छर ने संकट की घड़ी में अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और 170 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका यह साहस और मानवता सभी के लिए प्रेरणादायक है। वहीं, इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने कलाकार रमेश ठाकुर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में साहस और मानवता का परिचय देने वाले स्मित मच्छर का सम्मान होना चाहिए।
आदित्य आनंद ने कहा कि ऐसे साहसी लोगों को सरकार की ओर से उचित सम्मान मिलना समाज और देश दोनों के लिए गौरव की बात है।
कलाकार रमेश ठाकुर की इस पहल के जरिए न सिर्फ स्मित मच्छर के साहस को सलाम किया गया, बल्कि सरकार से भी उनके अदम्य साहस को उचित सम्मान देने की मांग उठाई गई।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क