Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण छठीहार महोत्सव, सोहर और बधाई गीतों से गूंजा परिसर
9/10/2026 11:43:07 AM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara ;
आरा शहर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर, बड़ी मठिया के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भव्य श्रीकृष्ण छठीहार महामहोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह दिव्य कार्यक्रम पूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज के प्रधान शिष्य पूज्य स्वामी अयोध्यानाथ जी के मंगलानुशासन तथा श्री रामकिंकर दास जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
धार्मिक आस्था, लोक-संस्कृति और संगीत के इस अद्भुत संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से शुरू होकर देर रात 12:00 बजे तक अनवरत चलता रहा। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा व फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
महोत्सव का मुख्य आकर्षण मंगलामुखियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक सोहर और बधाई गीत रहे। संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही युवा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और लोकधुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
अयोध्यानाथ स्वामी जी महाराज का संदेश
सत्संग एवं आशीर्वाद देते हुए पूज्य अयोध्यानाथ स्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव समाज को सत्य, धर्म, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा, "धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है।"
कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे हजारों भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। संपूर्ण आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
काश के फूलों ने बिखेरी प्राकृतिक खूबसूरती, सफेद चादर जैसी दिख रही पूर्वी सिंहभूम की धरती
#
300 साल पुराने रास-बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लकड़ी की राधा-कृष्ण प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र
#
सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, सुंदरनगर में महिला के खिलाफ प्रशासन से शिकायत
#
कृष्ण द्वारका मंदिर में भगवान कृष्ण के अद्भुत रूप के दर्शन के लिए उमड़ी लोगो की भीड़
#
राखी पूर्णिमा पर दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी के मुद्दे को लेकर विधायक सरयू राय ने खोला मोर्चा
#
सडकों पर बह रहा है, हजारों लीटर पानी, विभाग है बेखबर ?
#
विधानसभा पहुंच ने से पहले हजारीबाग में पुलिस ने छात्रों को रोका, छात्रों ने कहा ...
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
#
“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित