Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
5 लाख का इनामी अरमान गया जेल से प्रयागराज रवाना, परिवार को एनकाउंटर का डर....
10/5/2026 1:58:45 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया। उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद पांच लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान को यूपी पुलिस रविवार शाम प्रयागराज ले गई। यूपी पुलिस की टीम शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच गया सेंट्रल जेल पहुंची। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम अरमान को अपने साथ लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने भी अरमान को यूपी पुलिस द्वारा ले जाए जाने की पुष्टि की है।
इधर, अरमान के परिवार ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसके छोटे भाई का कहना है कि परिवार पहले ही अदालत में याचिका के माध्यम से अरमान की जान को खतरा होने की आशंका जता चुका है। परिजनों का आरोप है कि यूपी पुलिस के उसे ले जाने की जानकारी उन्हें पहले से नहीं दी गई और इसकी जानकारी उन्हें वकील के माध्यम से मिली। परिजनों ने उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों के एनकाउंटर का हवाला देते हुए अरमान के साथ भी अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिवार के अनुसार, अरमान पिछले करीब तीन से साढ़े तीन वर्षों से गया जेल में बंद था। परिजनों ने सरकार और न्यायालय से उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
#
दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपी तिहाड़ से काको पहुंचे शरजील इमाम, भाई की शादी में शामिल होने मिली अंतरिम जमानत.....
#
हल्दीपोखर में पत्थर फैक्ट्री का प्रदूषण बना मुसीबत, धूल से सांस लेना मुश्किल; प्रशासन से कार्रवाई की मांग.....
#
जमीन कारोबारी को नक्सलियों का मौत का फरमान,पोस्टर चिपकाकर जमीन बेचने का लगाया आरोप, मचा हड़कंप....
#
मगध मेडिकल में निजी एंबुलेंस और कथित दलालों पर सवाल, मरीज को निजी अस्पताल ले जाने के विरोध पर एंबुलेंस कर्मी से मारपीट..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण छठीहार महोत्सव, सोहर और बधाई गीतों से गूंजा परिसर
#
सर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे छिपाई 4-5 किलो की IED बरामद, मौके पर किया गया नष्ट
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
#
भारत ने रचा इतिहास, पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' सफलतापूर्वक लॉन्च