Date: 13/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुर्गा पूजा को लेकर सुदामडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक,डीएसपी ने कहा... 

10/12/2026 11:46:10 AM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia  : सुदामडीह थाना परिसर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिंदरी अनुमंडल पदाधिकारी ने की। इस दौरान जोड़ापोखर मंडल के निरीक्षक और सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन समेत शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
 
बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सड़क की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी और शराबियों पर विशेष निगरानी रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।
 
अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पूजा पंडाल समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन यंत्र रखने और संबंधित जिला पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर वाला बैनर लगाने का निर्देश दिया। साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन करने और विसर्जन जुलूस के दौरान बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। उन्होंने गहरे पानी में जाने से रोकने और शराब के नशे में धुत लोगों को विसर्जन जुलूस से दूर रखने की अपील की, ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट