Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लोक नगर में चोरी की कोशिश से मचा हड़कंप संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा...
10/12/2026 11:46:10 AM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: शहर के नगर थाना क्षेत्र के लोक नगर मोहल्ले में रविवार को चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। स्वयंवर मैरिज हॉल में बिजली का तार चोरी करने के प्रयास के दौरान एक संदिग्ध को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि लोगों को देखकर भागने की कोशिश में वह एक बालकनी से नीचे गिर गया। मैरिज हॉल के संचालक लक्ष्मण साहू के अनुसार, इससे पहले भी उनके प्रतिष्ठान में बिजली का तार काटे जाने की घटना हो चुकी है। संदिग्ध के पास से काटे गए तार भी बरामद की गई है मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात लक्ष्मण साहू अपने मैरिज हॉल का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों के जुटने पर वहां मौजूद संदिग्ध भागने लगा। वह एक छत से दूसरी छत की ओर बढ़कर निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच शोर सुनकर लोग उसकी ओर दौड़े। भागने के दौरान संदिग्ध बालकनी से नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। महिला से हाथापाई का भी आरोप घटना के दौरान एक महिला द्वारा संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान संदिग्ध ने उसके साथ हाथापाई की और दांत काटकर घायल कर दिया। हालांकि, इस आरोप की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और मोबाइल टाइगर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले में पुलिस की जांच जारी है। स्थानीय स्तर पर संदिग्ध के पास से धारदार चाकू भी मिला है, बताया जा रहा है कि इसी चाकू से वह तार काटा है पहले की घटना से भी परेशान हैं कारोबारी मैरिज हॉल में पहले बिजली के तार काटे जाने की घटना के बाद रविवार को हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। हालांकि, चोरी की अन्य घटनाओं और इस मामले के बीच किसी तरह के संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पूजा-पर्व से पहले गश्त बढ़ाने की मांग आगामी पूजा-पर्व को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मोहल्ले में पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ कई परिवार बाहर भी जाते हैं। ऐसे में बंद घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और मामले की गहराई से जांच करने की अपील की है। फिलहाल, पुलिस की पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुआ मंथन, पंडालों में CCTV और सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी.............
#
धनबाद कोर्ट में जमकर हंगामा, आरपीएफ, एसआईटी और अधिवक्ताओं के बीच हाथापाई...
#
साइबर ठगी में जेल जा चुके तीन आरोपी फिर गिरफ्तार, मोबाइल और सिम बरामद...
#
दुमका में किशोरी को न्याय दिलाने की मांग तेज छात्रों ने किया सड़क जाम...
#
भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ललित मीणा दोषियों पर होगी कार्रवाई...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेपीएससी का पुनर्गठन हो, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करें: नेहा बोरा
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
दस्तावेज नवीसों की आम सभा में उठा अनुशासन का मुद्दा, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
#
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन,सीमा सिंह को मिला महिला मोर्चा का कमान
#
कैशबैक का लालच देकर ठगी पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा