Date: 16/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दो गाँव के लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम...

10/16/2026 4:00:23 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara : मधुबन थाना अंतर्गत बाँसजोड़ा बस्ती के ग्रामीणों ने नवागढ़ महुदा मार्ग को डीवीसी मोड़ के समीप बाधित कर जमकर बवाल काटा। हंगामा के रहे ग्रामीणों की माने तो कल एक फुटबॉल मैच के दौरान फुलारीटांड के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर आज फुलारीटांड़ के लोग आज सुबह करीब 50 की संख्या में बाँसजोड़ा आ धमाके और एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। वहां मौजूद लोगों को जमकर पीटा और घर में रखे जेवरात की भी लूट कर ली।इस दरमियान करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गए।पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस बल भी मौजूद थी पर बचाव नहीं किया गया। इस घटना से गुस्साए पीड़ित पक्ष ने नवागढ़ महुदा मुख्य मार्ग को जाम कर दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग करने लगे।मौके पर कई थानों के बल तैनात रहे। हालाकि घंटों हंगामे के बाद प्रशासन द्वारा 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद सड़क जाम को हटाया गया। फिलहाल मधुबन पुलिस पूरे घटना को लेकर तफ्तीश में जुट गई है।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट।