Date: 31/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सुंदरनगर थाना के पुलिस सुंदरनगर चौक पर एंटी-क्राइम चेकिंग चलाया। बड़े गाड़ियां और बाइक की ली तालाशी।

10/31/2026 1:04:03 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सुंदरनगर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में स्वयं थाना प्रभारी अजीत मुंडा भी मौजूद रहे और पुलिस टीम का नेतृत्व किया। अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और अवैध गतिविधियों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया गया। थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर  निगरानी रखने, अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थों तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए इस तरह के जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। इस अभियान से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का माहौल बना है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि अपराध पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट