Date: 18/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने आरा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
10/18/2026 11:52:06 AM IST
5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara
: दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सीसीटीवी लगाने और महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास मार्ग बनाने का निर्देश इसी क्रम में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी, भोजपुर मनेश मीणा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित (भोजपुर) के संयुक्त नेतृत्व में आरा नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रवेश एवं निकास के अलग-अलग मार्ग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया। प्रशासन ने पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा पूरे क्षेत्र में शांति, सद्भाव और विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मोबाइल के दौर में किताबों का पूजा पंडाल....
#
महाष्टमी पर दंड देने की अनोखी परंपरा, सदियों से चली आ रही आस्था की यह मिसाल .....
#
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा दुरुस्त, असमाजिक तत्वों पर नजर रखना पहली प्राथमिकता
#
जादूगोड़ा चौक के पास पूजा पंडाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया....
#
पुलिस लाइन में बड़ाखाना सम्मान समारोह, पितृपक्ष मेले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पेआउट कटौती का विरोध
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...
#
करैत के डंसने से मजदूर की मौत, परिवार का इकलौता कमाने वाला था उपेंद्र
#
जमुई मड़वा पहाड़ कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की कोर्ट में पेशी, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी थी गोली,कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा...
#
गया रेलवे स्टेशन पर 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद, चेकिंग में संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया