Date: 24/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया रेलवे स्टेशन पर 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद, चेकिंग में संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया

8/23/2026 5:05:09 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

गया : गया रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके पास से 10 लाख 3 हजार 170 रुपये नकद बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, श्रावण माह में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गया रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के दक्षिणी तरफ किलोमीटर संख्या 470/09 के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। टीम ने व्यक्ति को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 10,03,170 रुपये नकद बरामद हुए। आरपीएफ पोस्ट गया की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद नकदी को आवश्यक कार्रवाई के बाद आयकर विभाग को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में आरपीएफ और जीआरपी गया के कई अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। फिलहाल बरामद रकम के संबंध में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 

 ग़या से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट