Date: 30/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गंगा आरती और दीपोत्सव की तैयारी तेज, रागिनी सिंह ने राजा तालाब का किया निरीक्षण
10/30/2026 12:22:46 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia :
राजा तालाब में आगामी एक नवंबर को प्रस्तावित गंगा आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने गुरुवार को बिहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय में वार्ड पार्षदों, मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इसके बाद विधायक ने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ राजा तालाब का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में विधायक ने वार्ड पार्षदों एवं मंडल अध्यक्षों से आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज करने, लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ आयोजन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। राजा तालाब के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, साज-सज्जा, श्रद्धालुओं के आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। विधायक ने तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। रागिनी सिंह ने कहा कि गंगा आरती एवं दीपोत्सव झरिया की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने सभी से सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद डॉ. बीरेन्द्र यादव, संजय यादव, सोनाली कुमारी, सुमन अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, अनुरंजन कुमार, अरविंद यादव, पिंकू चंद्रवंशी एवं सपन पासवान उपस्थित रहे। वहीं, मंडल अध्यक्ष बीरेन्द्र वर्मा, सुनील पासवान, संतोष रवानी, पूर्व पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष सुजीत सिन्हा, अखिलेश सिंह, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय एवं संतोष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर बड़ा खुलासा,जानिए किस कंपनी का था हेलीकाप्टर ..
#
जापान में जहानाबाद के शरजील का जलवा, तीन प्रमुख सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान
#
मेगा क्रेडिट कैंप: करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण वितरित, रोजगार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
#
गोविंदपुर में डीसी का औचक निरीक्षण, पंचायत भवन की व्यवस्था से हुए खुश; विकास कार्यों में सुधार के निर्देश
#
चक्रवात ‘अर्नब’ से झारखंड में बिगड़ा मौसम, जमशेदपुर समेत कई जिलों में अलर्ट..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
SNMMCH के अस्थि रोग विभाग की उपलब्धियों पर डॉ. डी.पी. भूषण और प्रो. वी.पी. सिन्हा हुए सम्मानित, डॉ. दिनेश गिन्दौरिया ने कहा ....
#
धनबाद के तेतुलतल्ला में बनेगा 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल, और मूव करता पंडाल होगा खास आकर्षण ,
ड्रोन से
होगी
निगरानी
.....
#
जिला परिषद के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य का जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शिलान्यास किया, 80 लाख रुपये होंगे खर्च....
#
प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा-अर्चना