Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीनों मैच जीत सीरीज अपने नाम कर ली है। इस सीरीज का चौथा मैच आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है। न्यूजीलैंड की नजरें जहां अपना सम्मान बचाने पर हैं तो वहीं टीम इंडिया अभी भी उसे छोड़ने के मूड में नहीं है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की कोशिश कीवी टीम को उसके घर में 5-0 से मात देने की।हालांकि, सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम कुछ प्रयोग कर सकती है और ऐसे में वैभव को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। ईशान किशन की टीम में वापसी हो सकती है।
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़