Date: 14/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, आंदोलन की चेतावनी
11/13/2026 3:29:18 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के करनडीह चौक और परसुडीह इलाके में सड़क पर गंदे नाली के पानी का जमाव लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। आवासीय फ्लैटों से निकलने वाले गंदे पानी का बहाव कथित तौर पर मुख्य सड़क की ओर मोड़ दिए जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक को बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय संयोजक सोनाराम सोरेन ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।सोनाराम सोरेन ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर आवासीय फ्लैटों से निकलने वाले गंदे पानी के पुराने निकास को बाधित कर दिया है। सड़क किनारे मिट्टी डालकर पानी का रास्ता रोक दिया गया और नाली का पानी मुख्य सड़क पर बहने लगा। करनडीह चौक के समीप स्थित दो-तीन आवासीय फ्लैटों और परसुडीह के विवेकानंद क्लब के आसपास बने कई फ्लैटों का गंदा पानी पहले दूसरी दिशा में बहता था, लेकिन कथित तौर पर इसका बहाव बदलकर सड़क की ओर कर दिया गया है। इसके कारण सड़क पर लगातार जलजमाव बना हुआ है। इस जलजमाव का सबसे ज्यादा असर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को गंदे और दुर्गंधयुक्त पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं कीचड़ और फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोनाराम सोरेन ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने और सड़क पर गंदा पानी बहाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ की रसोई में आम की लकड़ी का जलवा, 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमत, बाजार में बढ़ी मांग!
#
छठ महापर्व पर 1001 जरूरतमंद महिलाओं के बीच पूजा सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता रहे मौजूद
#
छठ पूजा के नहाय-खाय पर गंगा में बड़ा हादसा, दो युवक डूबे, एक की बची जान तो 16 वर्षीय रमन लापता
#
पंद्रह वर्षों से छठव्रतियों की सेवा में जुटा एसपी ज्वेलर्स, इस बार 400 महिलाओं को मिला उपहार
#
सूर्योदय की पहली किरण करती है भगवान भास्कर का अभिषेक, गया के मंदिर की अद्भुत मान्यता
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर भड़की श्रेयसी सिंह, DS व स्वास्थ्य कर्मी को लगाई फटकार, कहा....
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
स्पेन में रेल हादसे के बाद बवाल, 68 मौतों पर PM और परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग जानिए क्या है पूरा मामला ....
#
कबूतरों के इश्क में जिंदगी गुजार दी, सालाना लाखों खर्च फिर भी नहीं कम हुआ शौक; गया के ‘पीजन मैन’ अनवर रिजवान की अनोखी कहानी
#
सड़क निर्माण को लेकर भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, 3500 लोगों ने दर्ज कराया समर्थन, भाजपा ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी....