Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कबूतरों के इश्क में जिंदगी गुजार दी, सालाना लाखों खर्च फिर भी नहीं कम हुआ शौक; गया के ‘पीजन मैन’ अनवर रिजवान की अनोखी कहानी
11/3/2026 5:59:37 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: कभी कबूतर संदेश पहुंचाने का सबसे भरोसेमंद माध्यम हुआ करते थे, लेकिन आज भी कुछ लोगों के लिए ये परिंदे जुनून और मोहब्बत की पहचान बने हुए हैं। ऐसे ही कबूतर प्रेमी हैं गया के मारूफगंज निवासी 58 वर्षीय अनवर रिजवान उर्फ अन्नू, जिन्हें लोग ‘पीजन मैन’ के नाम से जानते हैं। अनवर रिजवान के पास करीब 500 कबूतर हैं। इनमें सऊदी अरब, पाकिस्तान और भारत की कई दुर्लभ नस्लें शामिल हैं। बनारसी, इलाहाबादी, शाहजहांपुरी, कमगर, टैडी और गिरेहबाज के अलावा अमरसरे नस्ल का हरे-लाल रंग का आकर्षक कबूतर भी उनके पास मौजूद है। 13 साल की उम्र से शुरू हुआ शौक। रिजवान बताते हैं कि कबूतर पालने का शौक उन्हें 13-14 साल की उम्र में लगा था। ननिहाल से कुछ कबूतर लेकर आए थे। धीरे-धीरे यह शौक जुनून बन गया। आज चार दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी कबूतरों के प्रति उनका प्रेम कम नहीं हुआ है। वे कबूतरों को पारंपरिक तरीके से ट्रेनिंग देते हैं। उनके कबूतर तीन से चार हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं और कई घंटे बाद अपने घर लौट आते हैं। कबूतरों के भोजन पर लाखों खर्च, कबूतरों की सेहत और ताकत का विशेष ध्यान रखा जाता है। नियमित भोजन में रागी, चना, मक्का, बाजरा, सरसों और तीसी जैसे अनाज दिए जाते हैं। वहीं उड़ान प्रतियोगिता से पहले बादाम, काजू, किशमिश और हलवा खिलाया जाता है। पीने के लिए आरओ का पानी उपलब्ध कराया जाता है। 500 कबूतरों की देखभाल पर सालाना लाखों रुपये खर्च होते हैं।
कई प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं बाजी
अनवर रिजवान कबूतर उड़ान की करीब 15 प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुके हैं। बिहार-यूपी प्रतियोगिता में दो बार चैंपियन रहे हैं, जबकि नेशनल स्तर के उस्तादी कप में रनरअप का स्थान हासिल किया। जिला और राज्य स्तर पर भी कई प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। बेटे की याद ने कबूतरों से और बढ़ाया लगाव। रिजवान बताते हैं कि उनके इकलौते बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। इस दुख से वे पूरी तरह टूट गए थे। ऐसे मुश्किल वक्त में कबूतरों के साथ ने उन्हें संभलने का सहारा दिया। आज यही परिंदे उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा हैं। वे कहते हैं, "शराब का नशा तो छूट सकता है, लेकिन कबूतरों का शौक जिंदगी भर नहीं छूटता। ये मेरे परिवार के सदस्य हैं। मरते दम तक इनका साथ निभाऊंगा।"
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बबुरा गंगा नदी में मछुआरे के जाल में फंसा विशालकाय घड़ियाल, नजारा देख लोग हैरान
#
Akka Review: महिलाओं के साम्राज्य की जंग में कीर्ति-राधिका का जलवा, कैसी है नेटफ्लिक्स की पीरियड क्राइम ड्रामा...
#
शिवभक्ति का अनोखा अंदाज, गुलाटी मारते हुए सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा
#
फैंस का इंतजार खत्म, ओटीटी पर इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे मिर्जापुर मूवी...
#
छठ पूजा से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई और रोशनी पर नगर पंचायत का जोर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....