Date: 13/04/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

फेंसिडिल कफ सिरप की गैर कानूनी तरिके से तस्करी

16-11-2022

7474
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

आसनसोल :दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के खुफिया विभाग और कुल्टी थाने की चौरंगी फाड़ी पुलिस ने देर रात तक नेशनल हाईवे बंगाल और झारखंड बॉर्डर डीबूडी चेक पोस्ट पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया । तलाशी के दौरान एक ट्रक से प्रतिबंधित फेंसिडिल कफ सिरप की 3,000बोतलें बरामद की गई।ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो , ट्रक में मसाला लदा हुआ था । मसाला के बीच में प्रतिबंधित फेंसिडिल कफ सिरप की 30 पेटियां मिलीं। इन 30 पेटियों से कुल 3000 बोतलें बरामद की गईं।एसीपी कुल्टी सुकांत बनर्जी, कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णेंदु दत्ता, चौरंगी फाड़ी प्रभारी आलोकेश बनर्जी, डीडी के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे । पुलिस ने चालक को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है, कि ट्रक कानपुर से कोलकाता जा रही थी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

कोयलांयल लाइव के लिए आसनसोल से रिक्की की रिपोर्ट